24 जुलाई 2015 - 12:43
सीरिया के ज़बदानी शहर पर नियंत्रण बहुत जल्द।

सीरिया के ज़बदानी शहर पर सीरियाई सैनिकों और हिज़्बुल्लाह के जियालों का नियंत्रण बहुत जल्द होने की संभावना है। ज़बदानी शहर को फिर से अपने नियंत्रण में लेने के लिए सीरियाई सैनिकों और हिज़्बुल्लाह के जियालों की व्यापक कार्यवाही से घबराए तकफ़ीरी आतंकी आत्मसमर्पण करने के लिए तय्यार हो गए हैं। तकफ़ीरी आतंकियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना ने नई प्रगति की है।

लेबनान के अलमनार टीवी चैनल के अनुसार, सीरियाई सेना और हिज़बुल्लाह की इकाइयों ने ज़बदानी के दक्षिणी भाग में 2 नई सुरंगों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। तकफ़ीरी आतंकी भूमिगत रास्तों को ज़बदानी में हथियार और रसद पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करते थे। इस भूमिगत रास्ते की 70 लंबी सुरंगें थी जिसे बुधवार को सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह ने बिजली की गति से तबाह कर दिया। सीरियाई सेना और हिज़बुल्लाह ने ज़बदानी में यह सफलता ऐसी हालत में हासिल की है जब इस बात की रिपोर्टें आ रही हैं कि कुछ आतंकवादी गुटों ने अपने ख़िलाफ़ तेज़ होती नाकाबंदी के कारण आत्मसमर्पण करने का फ़ैसला किया है। तीन हफ़्ते पहले सीरिया-लेबनान के सीमावर्ती शहर ज़बदानी पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही शुरु होने से पहले हिज़्बुल्लाह ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी थी। गुरुवार को अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार, ज़बदानी में सक्रिय आतंकवादी गुटों में से एक आतंकवादी गुट ने सीरियाई सरकार से बातचीत के लिए कार्यवाही रोकने की अपील की है।
ज़बदानी सीरिया के रीफ़ दमिश्क़ प्रांत का स्ट्रेटिजक दृष्टि से बहुत अहम क़स्बा है। ज़बदानी नुसरा फ़्रंट और अहरार अश्शाम जैसे आतंकवादी गुटों का गढ़ समझा जाता है। इस शहर से आतंकी, सीरिया-लेबनान सीमा में आवाजाही और हथियारों व रंगरूट की आपूर्ति करते हैं। ज़बदानी राजधानी दमिश्क़ से ज़्यादा दूर नहीं है।